कपिल शर्मा के साथ नहीं बल्कि नई पारी की तरफ इशारा करता है सुनील ग्रोवर का इंस्टाग्राम पोस्ट


सुनील ग्रोवर का हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट उनके फैंस को पहले से ज्यादा कंफ्यूज कर देगा। कपिल शर्मा के साथ लड़ाई के बाद कॉमेडियन काफी रहस्यमय पोस्ट कर रहे हैं। दोनों की लड़ाई को हफ्तों बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कुछ भी साफ नहीं हुआ है। किसी को नहीं पता है कि सुनील के दिमाग में आखिर चल क्या रहा है। कॉमेडियन को किसी रिएलिटी शो में भी देखा नहीं गया है
। लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि वो अपने फैंस को स्पेशल अपियरेंस देते रहें। रविवार को उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो एक दरवाजा खोलते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया- इस बार फोटो के लिए कोई कैप्शन नहीं। जो आप चाहो वो मतलब निकाल लो। क्या यह कपिल शर्मा पर ली जा रही दूसरी चुटकी है या फिर नई शुरुआत की तरफ इशारा?

यह पहली बार नहीं है जब सुनील ने कपिल पर चुटकी ली हो। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वो बूट्स पहने हुए नजर आ रहे थे और इसे कैप्शन दिया था- साइज यूएस 10। इससे ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह दिया है। न दोनों मशहूर कॉमेडियन के बीच जारी लड़ाई किसी डेली सोप की तरह लग रही है। जिसमें हर दिन एक नया ट्विस्ट और टर्न सामने आता है।सोनी चैनल ने भी इनमें सुलह कराने की कोशिश की थी। लेकिन वह कोशिशें भी नाकाम होती दिख रही हैं। खबर है कि कपिल शर्मा जिन्होंने अभी कुछ दिन पहले सुनील ग्रोवर को ट्विटर पर अनफॉलो किया था। उन्होंने अब अली असगर और चंदन प्रभाकर को भी ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है। कपिल ने यह मामला मीडिया में आते ही उन्हें अनफॉलो नहीं किया था। लेकिन अब लगता है कि मामला सुलझने वाला नहीं है।

लगता है कि कपिल इतने दिनों से मामला सुलझने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब उन्हें बात बनती नहीं दिखी तो उन्होंने अपने एक्स साथियों को अनफॉलो करने का मन बनाया। सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े के बाद कपिल शर्मा शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है।