Showing posts with label cricket. Show all posts

नई दिल्ली, आइएएनएस। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और इस समय आइपीएल में पुणे की ओर से खेल रहे महेंद्र सिंह धौनी को राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने धौनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की शिकायत को खारिज कर दिया है।धौनी को एक बिजनेस मैगजीन में हिंदुओं के आराध्य विष्णु के अवतार में दिखाने के खिलाफ आंध्र प्रदेश के एक नागरिक ने शिकायत दर्ज की थी। जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने गुरुवार को इस शिकायत को खारिज कर  दिया। बेंच ने कहा कि शिकायतकर्ता की आपराधिक शिकायत में भावनाएं आहत करने के अपराध के लगाए आरोपों में कोई बल नहीं है। 
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की एक और बेंच ने पिछले साल सितंबर में दाखिल की गई ऐसी ही एक और शिकायत को खारिज किया था। यह शिकायत बेंगलुरु की कोर्ट में एक शख्स ने दाखिल की थी। 
 

     





 



























रांची : रांची में 16 से 20 मार्च तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जायेगा. यह पहला मौका होगा, जब जेएससीए स्टेडियम किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. इस टेस्ट मैच के लिए 10 मार्च से टिकटों की बिक्री शुरू हो जायेगी. इसके लिए टिकटों के दर भी गुरुवार को तय कर लिये गये. इनमें सबसे सस्ते मूल्य का टिकट 200 रुपये (एक दिन का) का होगा. सबसे महंगा टिकट 2500 रुपये का है. जेएससीए के वेस्ट गेट के पास बने काउंटरों से टिकट मिलेंगे.जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होनेवाले पहले टेस्ट मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों को एक दिन के लिए कम-से-कम 250 रुपये खर्च करना होंगे. यदि कोई एक साथ पांच दिन (सीजंस टिकट) का टिकट लेना चाहे, तो उसे न्यूनतम 1250 रुपये खर्च करने होंगे. टिकटों की बिक्री 10 और 11 मार्च के बाद 14 व 15 मार्च को स्टेडियम के वेस्ट गेट से सुबह 10 बजे से एक बजे और दो बजे से चार बजे तक की जायेगी    
                                                         रांची में होनेवाले टिकटों के मूल्य                                                                                                                            सेक्शन - कीमत                                             

विंग ए (लोअर टीयर)- 400 रुपये


विंग ए(अपर टीयर) -250 रुपये


विंग बी(अपर टीयर) -300 रुपये


विंग बी(लोअर टीयर)- 500 रुपये


विंग सी(अपर टीयर) -250 रुपये


विंग सी(लोअर टीयर) -400 रुपये


विंग डी(लोअर टीयर) -500 रुपये


स्पाइस बॉक्स -400 रुपये


वेस्ट हिल -250 रुपये


ईस्ट हिल -250 रुपये


नॉर्थ पवेलियन प्रीमियर टेरेस -700 रुपये


जेएससीए प्रेसीडेंट एनक्लोजर-2000 रुपये


नॉर्थ पवेलियन हॉस्पिटॉलिटी बॉक्स-1500 रुपये


नॉर्थ पवेलियन कॉपरपोरेट बॉक्स-1200 रुपये


डोनर्स इनक्लोजर्स- 600 रुपये


साउथ कॉपरपोरेट सलून- 1500 रुपये


लक्जरी पार्लर - 2500 रुपये


नई दिल्ली: दिल्ली के खिलाड़ी मोहित अहलावत ने कुछ दिनों पहले ही एक टी-20 मुकाबले में तिहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। अब एक बार फिर से दिल्ली के ही एक दिलेर दूसरे बल्लेबाज ने टी-20 में दोहरा शतक जडऩे का कारनामा किया है। शिवम सिंह ने 71 गेंदों का सामना करते हुए 210 रनों की पारी खेली। शिवम सिंह ने यह पारी विगत 19 फरवरी को जेबी स्पोट्र्स मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली के एक स्थानीय क्लब गेमस्टार रॉकेट्स की ओर से खेली थी
। यूनाईटेड इलेवन के खिलाफ खेलते हुए शिवम सिंह ने अपनी पारी में 18 चौके और 19 छक्के जड़े। शिवम ने जिस मैदान पर यह पारी खेली उसकी बाउंड्री 65 गज की थी। जवाब में विपक्षी टीम 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। शिवम ने जिस मैदान पर यह पारी खेली उसकी बाउंड्री 65 गज की थी। जिस ग्राउंड पर मोहित ने 72 गेंदों में 302 रन बनाए थे उसकी बाउंड्री सिर्फ 25 गज की थी। उनकी पारी 14 चौके और 39 छक्के शामिल थे।
 



नई दिल्ली: विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पुणे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद प्रतिक्रियाओं को दौर जारी है. सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, सौरव गांगुली जैसे कई दिग्गजों ने अपनी राय देते हुए इसे चौंकाने वाला बताया है. इनमें से कई का कहना है कि टीम इंडिया के लिए यह एक अलार्म की तरह है और उसे समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए. मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी टीम इंडिया को एक संदेश दिया है. वास्तव में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया उसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी. हालांकि टीम इंडिया के लिए अभी सबकुछ खत्म नहीं हुआ है और वह अगले मैचों में वापसी करके सीरीज पर कब्जा कर सकती है, लेकिन डर तो बैठ ही गया है. हो सकता है कि स्पिन विकेट को लेकर भी टीम इंडिया की रणनीति में बदलाव नजर आए. 19 टेस्ट से अजेय टीम इंडिया की बड़ी हार के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली एंड टीम को यह खास संदेश दिया है... 
यह हार इसलिए नहीं हजम हो रही है क्योंकि टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में तो 19 टेस्ट मैचों से अजेय थी ही, वह घरेलू मैदान पर 20 टेस्ट मैचों से कोई मैच नहीं हारी थी. उस पर भी वह तीन दिन में ही हार गई. इस बीच सचिन तेंदुलकर ने टीम का उत्साह बढ़ाते हुए कहा है कि अभी सबकुछ खत्म नहीं हुआ है और यह क्रिकेट का एक हिस्सा है. एक मैच में हार से सीरीज तय नहीं हो जाती.
विराट कोहली के आदर्श सचिन तेंदुलकर ने टीम को संदेश देते हुए कहा, "भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की बात करें, तो यह हमारे लिए काफी मुश्किल टेस्ट मैच रहा और हम अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन यह (हार-जीत) खेल का एक हिस्सा है. इस हार (पहले टेस्ट में मिली हार) का मतलब यह नहीं है कि हमने सीरीज गंवा दी है. सीरीज में हमारे लिए वापसी के अब भी पर्याप्त मौके हैं'
पुणे टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार पर सचिन तेंदुलकर ने कहा, ''हम टीम की ताकत को पहचानते हैं. मैं जानता हूं वह वापसी करेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम भी यह अच्छी तरह जानती है. मैच, क्योंकि जब हम उसे हराते हैं, तो हम भी जानते हैं कि वह वापसी कर सकते हैं. इसमें कोई संदेश नहीं कि टीम इंडिया वापसी करेगी. किसी मैच में अच्छे और मुश्किल दोनों तरह के हालात बनते हैं. इससे देखने को मिलता है कि कोई टीम दोबारा अपने पैरों पर कैसे खड़ी हो जाती है.''
हालांकि सचिन तेंदुलकर के विपरीत महान सुनील गावस्कर ने टीम के प्रदर्शन पर हैरानी जताते हुए उसकी आलोचना करने से परहेज नहीं किया और कहा कि टीम ने लापरवाही वाला खेल दिखाया.
गावस्कर ने कहा, "चायकाल (तीसरे दिन) के बाद लगभग आधे घंटे में हथियार डाल देना अविश्वसनीय रहा. भारतीयों ने थोड़ी लापरवाही दिखाई. भारतीय बल्लेबाजों को यह समझना चाहिए कि उन्हें विकेट पर टिककर खेलने की जरूरत थी है.
गौरतलब है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हराते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 13 साल बाद भारतीय जमीन पर टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. इससे पहले उसने भारत में आखिरी बार अक्टूबर, 2004 में टेस्ट जीता था.
ऑस्ट्रेलिया की जीत में उसके युवा स्पिनर स्टीव ओकीफी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने मैच में 12 विकेट चटकाए और भारतीय बल्लेबाजी को तहसनहलस कर दिया. भारतीय धरती पर मेजबान के खिलाफ किसी भी विदेशी गेंदबाज का यह दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है. पहले नंबर पर इंग्लैंड के इयान बॉथम हैं, जिन्होंने फरवरी 1980 में मुंबई टेस्ट में 13/108 विकेट लिए थे.


विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से पहले ही उत्तराखंड सरकार एक नए विवाद में घिर सकती है. दरअसल, एक आरटीआई से पता चला है कि हरीश रावत सरकार ने क्रिकेटर विराट कोहली को जून 2015 में 60 सेकेंड के एक वीडियो के लिए 47.19 लाख रुपये दिए थे. इस रकम का भुगतान 2013 में आई भयानक केदारनाथ बाढ़ के राहत फंड में से किया गया था. कोहली को उस समय उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था. आरटीआई कार्यकर्ता बीजेपी सदस्य है.


हालांकि 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक कोहली के एजेंट का कहना है कि किसी तरह के पैसे का लेनदेन नहीं हुआ है. वहीं, मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि टूरिज्म राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. अगर उसे बढ़ावा देने के लिए किसी मशहूर चेहरे का प्रयोग किया गया है तो इसमें क्या बुराई है? सबकुछ कानून के दायरे में किया गया. सारे आरोप बेबुनियाद हैं. कुमार ने कहा कि बीजेपी चुनाव हार रही है और इसलिए अपनी हताशा इस तरह के आरोप लगाकर निकाल रही है.


सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कोहली के प्रतिनिधि का कहना है कि प्रदेश सरकार की तरफ कोई रकम नहीं मिली है. इस संबंध में संबंधित विभाग से चेक के विवरण की जानकारी ली जाएगी.


आरटीआई एक्टिविस्ट अजेंद्र अजय का कहना है कि आरटीआई में साफ कहा गया है कि कोहली को भुगतान जिला आपदा प्रबंधन अधिकरण रुद्रप्रयाग की तरफ से किया गया है , जबकि इसकी स्वीकृति उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड की तरफ से ईमेल पर मिली.

The final list contains 122 international players including 6 names from associate countries out of which 5 are from Afghanistan. (Source: Twitter/IPL)
With just one week left for the 2017 IPL auction, the franchises have submitted their list of desired players after which the number of players to go under the hammer have come down to 351 from the original number of 799. The final list contains 122 international players including 6 names from associate countries out of which 5 are from Afghanistan. Along with them, 23 capped Indian players will also enter the auction with fast bowler Sudeep Tyagi being the only Indian international removed from the original list.The list of uncapped players has been reduced to 229 from 639 with franchises unlikely to spend too much money on them as this will be the 10th edition of the league after which there will be a juggling of teams and most players will once again go back to the auctions. The next season will also see the return of former champions and now defunct teams of Chennai Super kings and Rajasthan Royals.

Wriddhiman Saha blasted a century while Ravindra Jadeja notched up his fifth fifty as India declared their innings on 687/6. Earlier, Virat Kohli notched up his fourth double century. Umesh Yadav struck in his first over by getting rid of Soumya Sarkar as Bangladesh ended day 2 on 41/1, trailing by 646 runs. Relive all the highlights of India vs Bangladesh, day 2 here.That is all we have from here. Join us on day 3 for more action from Hyderabad. Bye Bye.

Wriddhaman Saha blasted his second Test century while Ravindra Jadeja notched up his fifth fifty as India were on top against Bangladesh in the one-off Test(BCCI)

Hind Kesari

Powered by Blogger.