नई दिल्ली, आइएएनएस। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और इस समय आइपीएल में पुणे की ओर से खेल रहे महेंद्र सिंह धौनी को राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने धौनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की शिकायत को खारिज कर दिया है।धौनी को एक बिजनेस मैगजीन में हिंदुओं के आराध्य विष्णु के अवतार में दिखाने के खिलाफ आंध्र प्रदेश के एक नागरिक ने शिकायत दर्ज की थी। जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने गुरुवार को इस शिकायत को खारिज कर दिया। बेंच ने कहा कि शिकायतकर्ता की आपराधिक शिकायत में भावनाएं आहत करने के अपराध के लगाए आरोपों में कोई बल नहीं है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की एक और बेंच ने पिछले साल सितंबर में दाखिल की गई ऐसी ही एक और शिकायत को खारिज किया था। यह शिकायत बेंगलुरु की कोर्ट में एक शख्स ने दाखिल की थी।

Post a Comment