परिणीति
चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' में एक सनकी सायंटिस्ट का रोल प्ले कर रही
हैं। परिणीति ने हाल में एक मैगजीन को दिए इंटव्यू में कहा है कि उन्हें अपनी कजिन
प्रियंका चोपड़ा से मदद मिली, लेकिन वह उनकी रोल मॉडल नहीं हैं। परिणीति ने कहा, वह
पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका को फॉलो नहीं करना चाहतीं।
परिणीति
का कहना है, 'मैं प्रियंका को फॉलो नहीं करना चाहती। दरअसल, मेरा कोई रोल मॉडल नहीं
है। इस प्रफेशन में आप किसी और जैसा करियर पाने का टारगेट नहीं रख सकते। उन्होंने मेरी
मदद तब की जब मैं हेजिटेशन में थी। मैं उन्हें फोन कर सकती हूं और उनके पास हमेशा सही
जवाब होते हैं।
परिणीति
का कहना है कि वह 7 फरवरी को रिलीज हो रही अपनी फिल्म 'हंसी तो फंसी' की शूटिंग के
दौरान अपने कैरक्टर में खो गई थीं। उन्होंने फिल्म में एक सनकी सायंटिस्ट का रोल प्ले
किया है। उन्होंने कहा, 'हंसी तो फंसी में तो मैं सचमुच फंस गई थी। मुझे अपने रोल पर
बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ता था। हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्मों में शर्मीली या चुलबुली
लड़की का किरदार निभाना ज्यादा आसान है, जिसमें लव स्टोरी हो और लव सॉन्ग्स हों और
हैपी एंडिंग हो।'
विनिल
मैथ्यू के निर्देशन में बनी फिल्म 'हंसी तो फंसी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं।
परिणीति से उनके डायरेक्टर मैथ्यू भी खुश दिख रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
मैथ्यू ने परिणीति की तारीफ करते हुए कहा, 'मीता के किरदार के लिए परिणीति मेरी पहली
पसंद थीं। सिर्फ वही इस तरह के सनकी और पागलपन भरे किरदार में जान डाल सकती थीं। वह
हार्ड वर्किंग ऐक्टर हैं और फिल्म में उन्होंने बेहतरीन काम किया है।'


Post a Comment