शाहरुख खान बने दक्षिण कोरिया के सद्भावना प्रतिनिधि

गुडगाँव १५ अप्रैल:-  शुक्रवार शाम गुडगाँव के वेस्टिन होटल के एक पूरी तरह से भरें हुए सभागार में लोकप्रिय हिंदी फिल्म कलाकार शारुख खान को दक्षिण कोरिया(कोरियाई गणराज्य) का सद्भावना राजदूत बनाया गया | कार्यक्रम  कोरियाई संस्कृति केन्द्र के छात्रों द्वारा, सामूल नोरी (एक पारंपरिक कोरियाई लोक संगीत ) और तायक्वोंडो के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ | तत पश्यात भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत जून-ग्यु-ली ने अभिनेता शारुख खान को नियुक्ति पत्र प्रदान किया